Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया से 12 महिला खिलाड़ी राज्यस्तरीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दरभंगा रवाना।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित 12 महिला खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय अंडर-19 विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा भेजा गया है। इस संबंध में खेल पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने जानकारी दी कि ये खिलाड़ी 10 सितंबर को दरभंगा के लिए रवाना हुईं और 15 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों के साथ तीन टीम प्रभारी भी भेजे गए हैं। चयनित खिलाड़ियों में मनीषा कुमारी, रीता कुमारी, माया कुमारी, रूबी कुमारी, गुड़िया कुमारी, सलेहा परवीन, शाईस्ता जुबेर, अतिया, कहकशां, आलिया परवीन, सुहाना परवीन और शहजादी शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *