• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर 1350 किग्रा यूरिया तस्करी का प्रयास विफल, SSB ने एक आरोपी को दबोचा।

सारस न्यूज, अररिया।

महेंद्र प्रताप, कमांडेंट, 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), अररिया के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी लैलोखर की नाका पार्टी ने सीमा स्तम्भ संख्या 171 के पास से 1350 किग्रा (30 बैग) यूरिया जब्त किया। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया और जब्त की गई यूरिया को कस्टम विभाग, फारबिसगंज को सौंप दिया गया।

घटना का विवरण:

बाह्य सीमा चौकी लैलोखर प्रभारी नि. राजवीर मीना ने बताया कि: सूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या 171 से 200 मीटर अंदर डुमरिया गांव में SSB ने नाका लगाया। एक पियाजियो व्यावसायिक वाहन (BR-11S-9018) भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। जब SSB जवानों ने वाहन को रोका और तलाशी ली, तो उसमें यूरिया के 30 बैग पाए गए। यूरिया को अवैध रूप से नेपाल भेजने की कोशिश की जा रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त:

पूछताछ में वाहन चालक की पहचान बिट्टू कुमार शाह (29), पिता – रामदयाल शाह, निवासी – रजौला, अररिया के रूप में हुई।

इस कार्रवाई में शामिल SSB टीम: स.उ.नि. राजेश कुमार, एच. सुरचंद्रा सिंह, आ. मुकेश कुमार, राजन कुमार झा, यादव शिवम, ऋषि शुक्ला।

तस्करी रोकने के लिए SSB की सख्त निगरानी: SSB लगातार सीमा पार हो रही तस्करी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। यूरिया की अवैध तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि यह नेपाल में महंगे दामों पर बेचा जाता है और इसका गैर-कृषि कार्यों में भी इस्तेमाल हो सकता है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *