• Fri. Jan 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छात्रों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘मुख्यमंत्री का संवाद’ कार्यक्रम में उमड़ी भीड़।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।


जवाहर उच्च विद्यालय, भरगामा में शिक्षा विभाग की ओर से ‘मुख्यमंत्री का संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों से अवगत कराना था। यह पहल प्रत्येक राजस्व गांव के चिन्हित विद्यालयों में चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री का संदेश’ अभियान का हिस्सा है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के संदेश पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति से की गई, जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित कई जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुषमा कुमारी, कार्यपालक सहायक प्रीति कुमारी, शिक्षक धीरज पाठक, सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और जदयू के स्थानीय जनप्रतिनिधि—प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव और प्रवक्ता संजय मिश्र शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें इनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *