Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा नेता अजय कुमार झा बने प्रदेश कार्य समिति सदस्य, संगठन में नए जोश की उम्मीद

प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।

भारतीय जनता पार्टी, अररिया जिला के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय कुमार झा को भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देश पर किया गया।

इस नियुक्ति पर भाजपा अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अजय कुमार झा के संगठन में सक्रिय होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश राज, महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, प्रताप नारायण मंडल, संजीत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक भगत, नवीन यादव, उदय शंकर उदय, संजय कुमार अकेला और चांदनी सिंह सहित कई नेताओं ने अजय कुमार झा को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और धार देने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *