“उन्नत बिहार, विकसित बिहार” थीम पर आज अररिया जिले में बिहार दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। बिहार दिवस 2025 का आगाज खेल भवन, अररिया के परिसर से मैराथन दौड़ से हुआ। इसमें जिला पदाधिकारी अररिया श्री अनिल कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मैराथन दौड़ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान अभिषेक कुमार, द्वितीय स्थान बिल्लू कुमार एवं तृतीय स्थान सुजीत कुमार यादव ने प्राप्त किया।
बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया के परिसर में विभिन्न विभागों से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनी का जिला पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, माननीय विधायक श्री अचमित ऋषिदेव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा सभी जिलेवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि अररिया जिला और हमारा बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, हम सभी की यही कामना है। उन्होंने सभी से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सर्वोत्तम योगदान देने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी जागरूकता के लिए सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने की अपील की, ताकि समाज का समग्र विकास हो सके।
इससे पूर्व जिलाधिकारी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इन विभागों में क्रमशः सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल संरक्षण इकाई, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम संसाधन, डीआरसीसी, स्वास्थ्य, विद्युत, निर्वाचन, कृषि, मद्य निषेध, जीविका, मत्स्य, पशुपालन, परिवहन, कला, संस्कृत एवं युवा विभाग, कल्याण, उद्योग, डीआरडीए, नगर परिषद, शिक्षा आदि शामिल थे। स्टॉल निरीक्षण के दौरान प्रज्ञा कुमारी द्वारा हस्तनिर्मित बिहार के कला, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी 18 मीटर लंबी बिहार के मानचित्र की पेंटिंग का अवलोकन भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया गया था।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अररिया, सभी वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया सहित सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।