Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रालोजपा ने कार्यकारिणी बैठक आयोजित कर आगामी 06 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर किया विचार-विमर्श।

सारस न्यूज, अररिया।

रालोजपा (पारस) जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिला मुख्यालय के विजय-वंदना मैरिज हॉल में रविवार को जिलाध्यक्ष प्रयाग पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती व सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 06 अप्रैल को रानीगंज में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रिंस कुमार सहित राज्यस्तरीय नेताओं के आगमन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष शक्ति कुमार माधव, दलित सेना के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सुमन, अनीश राज महतो, मो. कलाम, जिला प्रधान महासचिव अशोक कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मंडल, शैलेंद्र कुमार मंडल, वरिष्ठ नेता अमीनुद्दीन, पूर्व मुखिया नवीन कुमार दास, चंद्रगुप्त पासवान, जगन पासवान, रानीगंज नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सह समाजसेवी रणधीर पासवान, आईटी सेल के दिग्विजय ठाकुर उर्फ छोटू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *