• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी 52वीं वाहिनी की टीम ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 3-1 से हासिल की जीत।

सारस न्यूज़, अररिया।

एसएसबी 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट उदय कुमार के निर्देशन में मुख्यालय स्थित वाहिनी के खेल मैदान में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच मुख्यालय समवाय और डी समवाय के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुख्यालय समवाय की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की।

जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने और टीमवर्क का अवसर प्रदान करता है। खेल हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक सोच, संघर्ष, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। साथ ही, उप कमांडेंट ने दोनों टीमों को बधाई दी।

मौके पर उप कमांडेंट जोशी सागर प्रदीप, निरीक्षक उत्तम विश्वास, और मु. आ. प्रवीण कुमार सिंह (निर्णायक) सहित अन्य बलकर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *