• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

स्वच्छता अभियान 4.0: 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का विशेष अभियान।

सारस न्यूज़, अररिया।

भारत सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देशन में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया द्वारा 02 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक स्वच्छता का विशेष अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। यह अभियान वाहिनी मुख्यालय अररिया सहित सभी बाहरी सीमा चौकियों में आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में, 09 अक्तूबर को वाहिनी के अधिकारियों और कार्मिकों द्वारा वाहिनी के प्रशिक्षण क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए 52वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि स्वच्छता अभियान 4.0 के अंतर्गत वाहिनी परिसर के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में आने वाले प्रमुख स्थानों जैसे मंदिर, स्कूल, पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टेशन आदि में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि हमारा घर, गांव और नगर स्वच्छ बन सके। इस दौरान 52वीं वाहिनी की ओर से उप कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया, उप कमांडेंट पीएन सिंह, उप कमांडेंट उदय कुमार, निरीक्षक प्रकाश चंद पांडे, सउनि राज कुमार परियार सहित अन्य बलकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *