• Tue. Mar 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एक पीस जिंदा कारतूस व चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।


फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज–रानीगंज मुख्य मार्ग (एसएच 77) के रामपुर ओवरब्रिज के समीप छापेमारी कर उक्त मार्ग से बाइक से जा रहे दो युवकों को एक पीस जिंदा कारतूस व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों युवकों का नाम क्रमशः 19 वर्षीय जितेंद्र कुमार (पिता–चंद्र देव बहरदार) व 18 वर्षीय नीरज कुमार (पिता–फटकन बहरदार), ग्राम बरियारपुर, वार्ड संख्या 03, थाना नरपतगंज का निवासी बताया गया है।

उक्त मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गश्ती के क्रम में स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फारबिसगंज–रानीगंज मुख्य मार्ग स्थित हीरो शोरूम के पास से दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के पास से पुलिस ने एक पीस .315 बोर की जिंदा गोली, एक एंड्रॉयड मोबाइल और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या–BR 50 AB 5198) बरामद की है।

गिरफ्तारी के समय दोनों युवक बाइक का कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक चोरी की प्रतीत होती है और उसके डिटेल की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *