आज अररिया जिला भाजपा कार्यालय में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री सरोज झा और अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी लखी मेहता, नरपतगंज के विधायक जय प्रकाश यादव, पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी भानु सिंह और किसान मोर्चा के राजेश कुमार राजू ने भी अपने विचार साझा किए। बैठक में 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अन्य तरीकों से भी सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन में अररिया जिले से चार लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, और इस अभियान में सभी मोर्चा के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए मेहनत करने का आग्रह किया गया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर कार्य को पूरी गंभीरता से लेते हैं, और सदस्यता अभियान को भी पूरी तन्मयता के साथ संपन्न करेंगे।
कार्यशाला का मंच संचालन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह ने किया। इसमें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश राज, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर मुर्मू, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एमडी याकूब, किसान मोर्चा महामंत्री अश्वनी वर्मा, जिला महामंत्री कृष्ण सेनानी, विकास भगत, दिव्यमूर्ति जी, सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत, कनकलता झा सहित कई अन्य मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सदस्यता टोली के सदस्य भी उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply