खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से एक शराबी सहित दो को गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि पसराहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेहाय गांव स्थित मुर्गा फार्म पर शराब पार्टी चल रही है। गस्ती कर रहे एसआई अकरम खान दलबल के साथ तेहाय पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर थाना लाए। गिरफ्तार किए युवक की पहचान तेहाय निवासी आरजेडी नेता निरंजन यादव के पुत्र सौरव कुमार के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि जांच में शराब की पुष्टि हुई है। इधर सात साल से एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त नवटोलिया निवासी सुबोध यादव के पुत्र पारस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सारस न्यूज ठाकुरगंज।

Leave a Reply