सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
बिहार के शेखपुरा में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया। यहां एक नवविवाहिता अपने ही चचेरे भाई के साथ ससुराल से फरार हो गई। महज पांच दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। नवविवाहिता के फरार होने की जानकारी जैसे ही ससुरालवालों को मिली, परिवार में हाहाकार मच गया। ससुराल के लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद लड़की के पिता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।