Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मौसम विभाग ने बढ़ते शीतलहर को देखते हुए बिहार के 11 जिलों में किया अलर्ट जारी, देखे क्या आपका शहर भी है शामिल

Dec 23, 2021

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

लगातार हो रही तेज हवाओं से बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सभी जिलों में सर्दी का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में पछुआ हवा का प्रभाव देखने को मिला है। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बिहार का सबसे ठंडा जिला गया रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम विभाग पटना की मानें तो आने वाले 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों में शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।
आने वाले 24 घंटों में बिहार के औरंगाबाद, बक्सर, भभुआ, गया, नवादा, कैमूर में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्णियां, किशनगंज, मधुबनी और दरभंगा में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!