Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विश्‍वप्रसिद्ध कैंब्रिज यूनिवसिर्टी में छात्रोंं के साथ संवाद कार्यक्रम में तेजस्‍वी ने की शिरकत,भारत के लोकतंत्र की चुनौतियाें पर रखीं अपनी बातें।

सारस न्यूज टीम पटना।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव इन दिनों लंदन में हैं। लोकतंत्र, विपक्ष और भारत के भविष्‍य पर विशेष चर्चा में शामिल होने के बाद वे कैंब्रिज विश्‍वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्‍होंने कहा कि बेहतर भारत के निर्माण में हम लगे हैं। इस क्रम में बिना नाम लिए उन्‍होंने सत्‍ताधारी दल पर हमला बोला। तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट कर कैंब्रिज विश्‍वविद्यालय में किए गए संबोधन की जानकारी दी है।
अपने ट्व‍िटर हैंडल पर तेजस्‍वी ने लिखा है कि विश्‍व के सबसे ऐतिहासिक, सर्वश्रेष्‍ठ और प्रसिद्ध विश्‍वविद्यालयों में से एक कैंब्रिज विश्‍वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें देश और बिहार के सर्वांगीण विकास, लोकतंत्र, विपक्ष का भविष्‍य, भूमिका व एकता पर अपने विचार रखे। छात्रों के प्रश्‍नों का जवाब भी दिया। वहां अपने संबोधन में तेजस्‍वी ने कहा कि हम एक बेहतर और विकसित भारत के लिए लड़ रहे हैं। हमारी लड़ाई किसी व्‍यक्ति से नहीं है। बल्कि हम नफरत व आर्थिक-सामाजिक असानता फैलाने वाली फासीवादी विचारधारा से लड़ रहे हैं। बेरोजगारी, गरीबी, गैर बराबरी, सांप्रदायिकता और असंवेदनशनील पूंजीवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई है। 
अपने संबोधन में तेजस्‍वी ने भारत के मजबूत लोकतंत्र की चर्चा की। कहा कि भारत में लोकतंत्र की अपनी चुनौतियां तो हैं लेकिन तमाम बाधाओं के बावजूद हम लोकतंत्र के लोकाचार को बनाए रखने में सफल रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र की जड़ें जनता के संघर्ष में परिलक्षित होती हैं। जो समय पर दिखती भी है। केवल समय-समय पर होने वाले चुनावों में यह नहीं दिखती। इस दौरान तेजस्‍वी यादव के साथ लंदन दौरे पर गए उनकी पत्‍नी राजश्री भी साथ दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!