किशनगंज, पूर्णिया, अररिया आदि जिलों में बुधवार की शाम भूकंप का हलके झटके महसूस किया गए। हालांकि, इसकी तीव्रता काफी कम थी। भूकंप का केंद्र अररिया जिले का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.8 रिएक्टर थी। जिस कारण से कई लोगों को भूकंप का पता भी नहीं चला। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि शाम के करीबी 6:42 मिनट पर उन्हें हल्का झटका महसूस हुआ।
पूर्णिया मौसम केंद्र के प्रभारी ने बताया कि पूर्णिया मौसम केंद्र में भूकंप को मापने की कोई मशीन नहीं है। जिस कारण से इसके बारे में कोई जानकारी दे पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र अररिया जिले में था। जमीन से 29 किमी नीचे रहने के कारण से इसकी तीव्रता कम थी। उन्होंने बताया कि पूर्णिया मैदानी क्षेत्र में आता है।चुकी मोडरेट टाइप का भूकंप है। टेक्टोनिक प्लेट के खिसकने के कारण यह झटका देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि कम तीव्रता के कारण कई लोग इसे महसूस नहीं कर सके।
बता दें कि वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटकों के चलते तकरीबन हजार लोगों की मौत हो गई, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। अफगानिस्तान में बड़े नुकसान का अनुमान है। वहां भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर मकान ढह गए। इन्हीं मकानों में रह रहे तकरीबन हजार लोगों की दबकर मौत की सूचना है। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
सारस न्यूज़ किशनगंज।

Leave a Reply