केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर 23 को सीमांचल की धरती पर पहली बार आएंगे। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद सह बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी भी मौजूद थे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीमांचल में पहली बार भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर कार्यकर्ताओं और जनमानस के बीच एक उत्साह का वातावरण है। लाखों की संख्या में लोग पूर्णिया रंगभूमि मैदान जाने के लिए पल पल का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन सीमांचल के लिए एक अनमोल समय है। गृह मंत्री रंगभूमि मैदान पूर्णिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद सीमांचल के भविष्य, बांग्लादेशी घुसपैठ, विभिन्न प्रकार की तस्करी, राष्ट्र विरोधी ताकतों के ऊपर नकेल कसने के लिए सीमा क्षेत्र में भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं के साथ समस्याओं को साझा कर इसके लिए एक ठोस आश्वासन देंगे। आज बुधवार को मनोज सिंह जिला प्रभारी एवं संजय गुप्ता युवा मोर्चा के राज्य प्रभारी प्रत्येक बूथ तक के कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में किस तरह जाएंगे इसकी बैठक विभिन्न स्तरों पर करेंगे।
बैठक में शामिल प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप जयसवाल ने आमंत्रण पत्र का अवलोकन किया। साथ ही कहा कि आमंत्रण पत्र देने के साथ साथ कार्यकर्ताओं से अपील करें कि वे रंगभूमि मैदान पूर्णिया पहुंचकर ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बनें। जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि जिले से 10 हजार कार्यकर्ता रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, पंकज कुमार मानू, ज्योति कुमार सोनू, कौशल झा, प्रमोद सिंहा, जिला उपाध्यक्ष लखन लाल पंडित, राजेश गुप्ता, अरुण सिंह, मनीष सिंहा, जिला अध्यक्ष युवा अंकित कौशिक, बिजली सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुपम ठाकुर, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply