• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत जारी; जानें आज के रेट।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

तेल कंपनियों की तरफ से बुधवार को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। इस बार 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट्रोल- डीजल के दामों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आज राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  

बिहार में पेट्रोल और डीजल के दाम 

जगह                पेट्रोल                                 डीजल  

दरभंगा         108.02 रुपये प्रति लीटर        94.75  रुपये प्रति लीटर
 
मधुबनी        108.45 रुपये प्रति लीटर        95.15 रुपये प्रति लीटर
 
भागलपुर      107.82 रुपये प्रति लीटर        94.56 रुपये प्रति लीटर
 
गया             108.30 रुपये प्रति लीटर         95.03 रुपये प्रति लीटर

नालंदा         107.70 रुपये प्रति लीटर         94.47 रुपये प्रति लीटर।

सुबह 6 बजे जारी हो जाते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं। जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन वैट और अन्य चीजें जुड़ जाने की वजह से इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। इस वजह से पेट्रोल डीजल के दाम इतने अधिक हैं।

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट
अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से घर बैठे इसे कर सकते हैं। दरअसल इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं। रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *