मौसम विभाग ने पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे महापर्व के दौरान हल्का कोहरा और धुंध बना रहेगा। ठंड का एहसास ज्यादा होगा। छठ के दौरान 30 और 31 अक्टूबर को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। व्रतियों को सावधान रहना होगा क्योंकि सुबह और शाम ठंड का एहसास ज्यादा होगा।
ठंड से रहें सावधान राज्य में पछुआ हवा चल रही है। हवा की रफ्तार जैसे-जैसे तेज हो रही है वैसे वैसे रात में ठंड भी बढ़ रही है। दिन का वातावरण पहले की तरह शुष्क रह रहा है। इसी तरह की स्थिति आने वाले पांच दिनों तक रहेगी। विभाग की मानें तो सूयास्त के बाद तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। दो घंटे के भीतर तापमान दो से पांच डिग्री नीचे चला जा रहा है। राजधानी पटना का तापमान 30 डिग्री के करीब चल रहा है। छठ व्रतियों के अलावा पूजा में भाग लेने वाले लोगों को अगले पांच दिनों तक खुद का ख्याल रखने की जरूरत है। उन्हें मोटे कपड़े और सुबह-शाम चादर ओढ़ने की जरूरत है। खास तौर से शुगर और बीपी के मरीजों को ख्याल रखना होगा। गर्म कपड़ों का प्रयोग बढ़ा देना होगा।
सारस न्यूज टीम, बिहार।

Leave a Reply