रमजान नदी में एक 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र के ठहुवापाड़ा के समीप की है। जहां अपने आधे दर्जन से ज्यादा दोस्तों के साथ घूमने गया 17 वर्षीय अयान पिता वसीम की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार करीब ग्यारह बजे की है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाला।
मृतक कर्बला ईदगाह बस्ती का रहने वाला था। उसके पिता शादी या किसी निजी कार्यक्रम में खाना बनाने का काम करते थे। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सीओ समीर कुमार, टाउन एसएचओ अमर प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। लोहार पट्टी निवासी मो अजमेरा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अयान अपने दोस्तों के साथ ठहुवापाड़ा के पास नदी में गया था। जो रमजान नदी से जुड़ती है।
उसके कुछ दोस्त नहा रहे थे। और वह बाहर से ही तस्वीर ले रहा था। जैसे ही नदी किनारे सेल्फी लेने की कोशिश की। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया। वह सीधे गहरे पानी मे गिर कर लापता हो गया। कुछ दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया। किसी को तैरना नहीं आता था। जिसके कारण अयान का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद शोर मचाकर स्थानीय लोगों को इकठ्ठा कर खोजबीन शुरू की। लेकिन आधे घन्टे तक खोजबीन में नहीं मिलने के बाद सीओ व थाना को सूचना दी गई। जिसके बाद एनडीआरएफ टीम ने खोजबीन शुरू की। करीब तीन बजे उसका शव मिला। उस जगह काफी गहराई है।
जिसके कारण यह घटना घटी है। शव बरामदगी के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा है। पुलिस अभिरक्षा में शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सीओ समीर कुमार ने कहा कि टीम के द्वारा शव को निकाला गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों को मुआवजा दी जाएगी। उन्होंने अपील किया कि अगर तैरना नहीं जानते हैं तो पानी में जाने से बचें।
सारस न्यूज़ टीम, किशनगंज।

Leave a Reply