• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में बड़ी कार्रवाई: 405 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज पुलिस ने सुखानी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 405 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया और एक वाहन को जब्त किया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने NH-327-E पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया और ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को रोका। तलाशी में गाड़ी से 405 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में और अधिक जांच कर रही है और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *