सारस न्यूज, किशनगंज।
रविवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं 4 भीमबालिश चौक स्थित गायत्री परिवार किशनगंज की ओर से एक किसान तारा देवी के अनुरोध पर इनके एक बीघा जमीन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त परिसर में 50 सागवान एवं 50 मोहगनी कुल 100 पौधे लगाए गए। पाैधरोपण की शुरूआत गायत्री परिवार किशनगंज के सदस्य सह किशनगंज रेलवे स्टेशन मास्टर सुनील मोहन झा ने किया।
स्टेशन मास्टर सुनील मोहन झा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए यह कदम काफी लाभकारी सिद्ध होगा। ऑक्सीजन हब के रूप में पौधों का रोपण करे। वृक्षारोपण एक महान कार्य है। इस भौतिकवादी युग में हम चंद स्वार्थ के लिए सबकुछ को भूल रहे हैं। हम प्रकृति से सिर्फ लेने का काम कर रहे हैं लेकिन कुछ देने का काम नहीं कर रहे।
मौके पर मौजुद गायत्री परिवार किशनगंज के ट्रस्टी सुदामा राय ने कहा कि जैसे-जैसे वृक्ष स्वार्थ के लिए काटे जा रहे हैं, पर्यावरण बदलते जा रहा है। विकास के चलते तेजी से पेड़ों का कटान हुआ है। इससे पर्यावरण को खतरा पैदा हो रहा है। इस खतरे को हम अधिक से अधिक पौधरोपण से दूर कर सकते हैं। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक बनकर एक वृक्ष का रोपण कर उसे पुत्रवत पालने या मित्रवत उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान मौके पर मौजुद गायत्री परिवार के सदस्य राकेश कुमार, शिक्षक अर्जुन कुमार पासवान, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, इंटर कॉलेज के लिपिक रघुवीर शर्मा, किसान तारा देवी, स्थानीय नागरिक शिवजी प्रसाद साह, महादेव पंडित, सेमयुल हासदा, किसान के पुत्र दिव्यांश महतो व पुत्री ऋषिता महतो आदि ने वृक्ष लगाओ वर्षा पाओ, घर- घर जाएंगे वृक्ष लगाएंगे जैसे नारे लगाते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिए संकल्प लिया।