पटना: बिहार की स्वर कोकिला और छठी मईया की बेटी शारदा सिन्हा की तबीयत और अधिक खराब हो गई है। शारदा सिन्हा का फिलहाल दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे अंशुमान ने एक वीडियो जारी करके दी है।
अंशुमान ने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उनकी मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई हैं। उन्होंने लिखा, “यह खबर सच है, मां को प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरूरत है, क्योंकि फिलहाल उनकी हालत बहुत गंभीर है।”
इसके बाद अंशुमान ने यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर लोगों को अपनी मां की सेहत के बारे में जानकारी दी और लोगों से अपील की कि वे उनकी मां के लिए छठी मईया से प्रार्थना करें। वीडियो के माध्यम से अंशुमान ने बताया कि उनकी मां शारदा सिन्हा की हालत बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस बार ये खबर सच है, आप सभी मां के लिए प्रार्थना करें। मां की स्थिति अचानक काफी बिगड़ गई है, जिस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।
गौरतलब है कि पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा को उनके छठ गीतों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। छठ पूजा से ठीक पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने से उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा है। शारदा सिन्हा ने छठ पर्व की शुरुआत से पहले ही अपना एक नया गीत भी रिलीज किया था। हर साल वह छठ के मौके पर एक नया गीत प्रस्तुत करती रही हैं।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply