शरद पूर्णिमा का पावन अवसर पर किशनगंज शहर में बंगाली समुदाय के लोगों ने रविवार की देर शाम को अपने-अपने घरों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ लक्खी पूजा का आयोजन किया। जानकारी के अनुसरा शरद पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। बंगाली समुदाय के लोग आज का दिन कोजागरी लखी पूजा के नाम से मनाते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन बंगाली समाज के लोग पूजा घर में मां की प्रतिमा स्थापित करते हैं। और घर में विशेष पूजा की जाती है। लक्खी पूजा में शामिल नेपालगढ़ कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि आज की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं। और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा कि किरणों से अमृत बरसता है। इसलिए श्रद्धालुगण खीर बनाते हैं।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply