• Wed. Mar 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

375 मिलीग्राम शराब के साथ एक युवक व शराब पीने के आरोप में 22 व्यक्ति गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले के विभिन्न चेक पोस्ट पर मध्य निषेध अधिनियम के तहत उत्पाद विभाग किशनगंज के द्वारा जांच अभियान चलाई गई। जांच अभियान के दौरान गलगलिया चेक पोस्ट पर बंगाल की ओर से 375 मिलीग्राम शराब लेकर आ रहे एक युवक राजेश कुमार राय गलगलिया निवासी को गिरफ्तार किया गया। वही गुरुवार को गिरफ्तार युवक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर कर मध्य निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही दूसरी ओर शहर के विभिन्न चेक पोस्ट से जांच अभियान के दौरान बंगाल की ओर से शराब पीकर आ रहे हैं 22 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *