• Thu. Mar 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच DM और SP ने गैस गोदामों का किया औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त रुख।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिले में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हाल के दिनों में आपूर्ति पर बढ़ते दबाव और गैस एजेंसियों पर उमड़ रही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी विशाल राज, एसपी संतोष कुमार और एसडीओ अनिकेत कुमार ने संयुक्त रूप से गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया।

किशनगंज में हालांकि गैस की भारी किल्लत नहीं है, लेकिन बुकिंग के बाद रिफिल मिलने में हो रही देरी के कारण उपभोक्ताओं में घबराहट देखी जा रही है। इसी के चलते गैस गोदामों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

डीएम विशाल राज ने स्पष्ट किया कि गैस की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। अचानक मांग बढ़ने के कारण वितरण में थोड़ी देरी हुई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपूर्ति की आड़ में किसी भी तरह की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन इस पर पैनी नजर रख रहा है।

आगे उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *