• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी का किया भंडाफोड़, पिकअप वैन और चालक गिरफ्तार।

बहादुरगंज, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बहादुरगंज पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के गरगांव काली मंदिर के समीप एक पिकअप वाहन से छह मवेशियों को बरामद किया और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गश्ती के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वैन को संदेह के आधार पर रोका और जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में बेहद कम जगह में एक गाय, तीन बछड़े और दो बछिया को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पिकअप वैन का चालक, दिघलबैंक थाना क्षेत्र के करूआमनी गांव निवासी खुशबर आलम (35), पिता अब्दुल हमीद, मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में चालक खुशबर आलम ने पुलिस को बताया कि उसने मवेशियों को किसी अनजान व्यक्ति से चोरी करके खरीदा था और उन्हें बंगाल के किसी कसाई को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 147/25 दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *