• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

होली के पर्व को लेकर बहादुरगंज पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसे लेकर बहादुरगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जहां फ्लैग मार्च बहादुरगंज थाने से निकल कर हॉस्पिटल चौक, झाँसी रानी चौक, कॉलेज चौक सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न गलियों से होते हुए से गुजरा। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर कैप्टेन संजय पाण्डेय ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का आह्वान किया।

फ्लैग मार्च में थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार के अलावा थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *