बहादुरगंज/किशनगंज: सरकार द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्ण प्रतिबंध और नगर पंचायत प्रशासन की सख्त चेतावनी के बावजूद बाजारों में प्लास्टिक बैग का धड़ल्ले से उपयोग जारी है। प्रशासन की सख्ती के कारण कुछ वर्ष पहले दुकानदारों और आम नागरिकों ने इस प्रतिबंध का पालन किया था, लेकिन समय के साथ प्रशासनिक सुस्ती के बीच अधिकांश दुकानदारों ने पुनः प्लास्टिक बैग का उपयोग शुरू कर दिया।
अब एक बार फिर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने बहादुरगंज थाना पुलिस के सहयोग से मुख्य बाजार झांसी रानी चौक स्थित दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नगर प्रशासन ने पुलिस की मदद से कई दुकानों पर छापा मारकर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त किए और दोषी दुकानदारों पर आर्थिक दंड लगाया।
इस संबंध में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान मुख्य बाजार झांसी रानी चौक की 15 दुकानों से कुल 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त किए गए और दुकान संचालकों से कुल 3,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही, दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि वे पुनः प्रतिबंध का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अचानक हुई इस छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया है। कई दुकानदार अब सतर्क हो गए हैं, जबकि प्रशासन इस अभियान को और सख्त करने की योजना बना रहा है ताकि प्लास्टिक प्रतिबंध को पूरी तरह से लागू किया जा सके।
प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

Leave a Reply