• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

4 दिनों से लापता युवक का रुईधासा छैतन टोला रमजान नदी किनारे मिला शव।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

चार दिन पहले लापता युवक तनवीर आलम उर्फ छोटू रुईधासा भाटिया बस्ती वार्ड नंबर 23 निवासी का रुईधासा छैतन टोला रमजान नदी किनारे शव मिला। शव मिलते ही इलाके में खलबली मच गई। इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं घटना को लेकर टाउन थाना पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *