• Thu. Oct 2nd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम विशाल राज ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम विशाल राज ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, और नप उपाध्यक्ष निखत कलीम भी उपस्थित रहीं। डीएम विशाल राज ने आगामी छठ पूजा के लिए हो रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने देव घाट खगड़ा, प्रेम पुल घाट, ओद्रा घाट, मझिया छठ घाट सहित अन्य घाटों का दौरा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि छठ व्रतियों और उनके परिजनों के लिए घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को सुचारू बनाया जा रहा है। सभी घाटों पर बैरिकेडिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, एप्रोच रोड को बेहतर किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम विशाल राज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने नगर परिषद, जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, और आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर, समय रहते कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनवर आलम, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू साह, नप के संजीव कुमार उर्फ लड्डू, शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *