• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लगातार हो रही बारिश से जल जमाव की समस्या हुई उत्पन्न, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त।

सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

लगातार हो रही बारिश से कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के दुर्गापुर में जल जमाव से दर्जनों परिवार प्रभावित हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अरमान समदानी ने कहा कि बारिश का पानी घर आंगन एवं रास्ते में जमा हो गया है। वहीं पानी निकलने का रास्ता नहीं है। वहीं बगलबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या दो में जलजमाव से लोग परेशान हैं। इस संदर्भ में फिरोज आलम ने कहा कि बारिश होने से यहां पानी घर आंगन में घुस जाता है। जबकि हिम्मत नगर पंचायत के शाहपुर में जल जमाव से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाहपुर के लोगों ने जिला प्रशासन से नाव उपलब्ध कराने की मांग किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *