• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज: गाजे-बाजे के साथ सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन, भक्ति और उत्साह के सागर में डूबे श्रद्धालु।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना के बाद रविवार को किशनगंज जिले में भक्ति, आस्था और हर्षोल्लास के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूरा वातावरण ‘माता सरस्वती की जय’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के नारों से गुंजायमान रहा। विभिन्न पूजा समिति के के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर थिरकते भक्तों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। जुलूस के दौरान श्रद्धालु न केवल भक्ति गीतों, बल्कि लोकप्रिय फिल्मी गानों पर भी जमकर थिरके। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मां से विद्या व बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, जैसे—डे मार्केट, गांधी चौक और मुख्य बाजार से होते हुए निर्धारित विसर्जन घाटों तक पहुंचा। रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर मां सरस्वती को विदाई दी। विसर्जन के मुख्य स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष आरती के बाद नम आंखों से प्रतिमाओं को जल में प्रवाहित किया गया।शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *