पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह को बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से कोचाधामन पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।
बता दें कि 12 फरवरी को थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर अररिया जिले के जोकीहाट से किशनगंज आ रहे तीन ट्रकों को जब्त किया था, जिनमें 104 मवेशी लदे थे। इस दौरान 14 तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।
इसके अलावा 15 फरवरी को पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाया जा रहा 466.06 लीटर अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक जब्त किया गया था। इस मामले में एक तस्कर को भी मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के लंबित लूट कांड 11/24, 12/24 और 42/23 का सफल उद्भेदन भी किया। उनके इन सराहनीय कार्यों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सारस न्यूज़, कोचाधामन किशनगंज।

Leave a Reply