• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बिरनिया वार्ड नं. 02 में बीते दिन संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता पंकज कुमार पंथ ने बताया कि रविवार सुबह बिरनिया वार्ड नंबर 02 स्थित ससुराल में नवविवाहिता पूनम कुमारी की फांसी के फंदे से लटकने से मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी सास बेबी देवी (पति संजय प्रसाद सिन्हा) और ससुर संजय प्रसाद सिन्हा (पिता स्व. वासुदेव प्रसाद सिन्हा), दोनों निवासी बिरनिया वार्ड 02, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मृतका के पति और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।

ज्ञात हो कि रविवार सुबह नवविवाहिता पूनम कुमारी अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी पाई गई थी। उसे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज ले गए थे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकार सूत्रों के अनुसार, नवविवाहिता की ससुराल में हुई इस मौत को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतका के परिजन इस मामले में न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *