• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

13.500 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति तथा शराब पीने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में किशनगंज शहर के खगड़ा कालू चौक से 13.500 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति, कुंदन कुमार, को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर किशनगंज के विभिन्न चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान 10 लोगों को शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *