• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाल सीमा से सटे सभी थाना क्षेत्रों में भक्तिमय व उल्लासपूर्ण माहौल में छठ महापर्व हुआ संपन्न।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, पौआखाली।

पौआखाली क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भक्तिमय माहौल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सीमावर्ती क्षेत्र से लगे जिया पोखर थाना, सुखानी थाना, पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी जगह सोमवार को सम्पन्न हो गया। वही नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुरु हुए चार दिवसीय महापर्व सीमावर्ती क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया तथा शनिवार को छठव्रतीयों ने निर्जला उपवास रखकर खरना पूजन कर रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया साथ ही गुरुवार को अहले सुबह छठ घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। इस मौके पर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ था। चारों ओर छठ पूजन की लोक गीतों से गुंजायमान रहा माहौल। वहीं पूरे क्षेत्र सहित नगर पंचायत पौआखाली पवना छठ घाट का दृष्ट काफी लोकप्रिय रहा। वही पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा कर्मी को जगह जगह तैनात देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed