सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज:- अनुमंडल संघर्ष समिति (अस्थाई) के द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर ठाकुरगंज प्रखंड के सभी प्रबुध नागरिकों, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद वो उप मुख्य पार्षद तथा समस्त पार्षदगण, त्रिस्तरीय पंचायत के सभी जनप्रतिनिधिगण, समस्त युवा साथियों एंव समस्त पत्रकार बंधुओं को सूचना दी जा रही है कि दिनांक 02.04.2023 दिन रविवार को समय 10 बजे पुर्वाहण स्थान ठाकुरगंज प्रखंड परिसर में ठाकुरगंज प्रखंड को अनुमंडल बनाने हेतु एक बैठक आहुत की गयी है।
जिसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श के साथ- साथ एक अनुमंडल संघर्ष समिति के गठन का भी निर्णय लेना सुनिश्चित करना है। अनुरोध है कि ससमय नियत स्थान पर पधार कर अपना बहुमूल्य विचार देकर संघर्ष को गतिशीलता प्रदान करने की कृपा करें।
