• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर के प्रमुख समाजसेवी विनोद यादव की पुत्री नन्दिनी को भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय में एम.ए. (हिन्दी) में मिला प्रवेश।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर के प्रमुख समाजसेवी विनोद यादव की पुत्री तथा स्व. माणिक चन्द्र यादव की पौत्री नन्दिनी को भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय में एम.ए. (हिन्दी) में प्रवेश मिल गया है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एम.ए. (हिन्दी) कक्षा के लिए प्रकाशित प्रथम कट ऑफ लिस्ट में ही नन्दिनी का नाम आया। और कल उसने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली। नन्दिनी के चाचा सुभाष कुमार यादव ने बताया कि नन्दिनी प्रारंभ से ही अपने अध्ययन के प्रति गंभीर रही है।

नगर के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्चतर माध्यमिक कक्षा के लिए नन्दिनी भागलपुर स्थित गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर गयी। वहाँ से उत्तीर्ण होकर दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम काॅलेज से इस बार 70 प्रतिशत अंकों से बी.ए. हिन्दी ऑनर्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ज्ञातत्व हो कि मीडिया की चर्चित हस्ती अंजना ओम कश्यप इसी काॅलेज की विद्यार्थी रह चुकी है। सुभाष कुमार यादव ने बताया कि नन्दिनी एम.ए. के साथ-साथ जेआरएफ की तैयारी भी शुरू कर दी है ताकि भविष्य में विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके। नन्दिनी को प्रवेश के लिये भारती काॅलेज आवंटित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *