फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में हटाए गए शिवाजी महाराज तथा महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने की उठी मांग, एक माह का भाजपा व अभाविप ने दिया अल्टीमेटम, नहीं तो आंदोलन करने को होंगे बाध्य।
25 वर्ष पूर्व सन् 1998 ई में तत्कालिन ठाकुरगंज विधायक सिकंदर सिंह एवं जिला पदाधिकारी राधेश्याम बिहारी सिंह के प्रयास से ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई पर जिलेबियामोर में देश के महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज तथा गलगलिया चेकपोस्ट में महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी पर एनएच 327 ई के फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान हटाए गए इन महापुरुष की प्रतिमा को अब तक स्थापित नहीं किए जाने से नगर भाजपा ईकाई व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रोष प्रकट किया है।
इस संबंध में ठाकुरगंज नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल सिंह, वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा व अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश यादव ने बताया कि वर्ष 1998 में पूर्व भाजपा विधायक ठाकुरगंज सिकंदर सिंह व तत्कालीन डीएम आरएस बी सिंह के प्रयास से एनएच 327 ई जिलेबिया मोड़ पर छत्रपति शिवाजी महाराज एवं गलगलिया चेकपोस्ट पर महाराणा प्रताप सिंह का प्रतिमा स्थापित किया गया था। वर्तमान समय में फोरलेन सड़क निर्माण के कारण जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा प्रतिमा को हटा दिया गया है। प्रतिमा हटाने से पूर्व जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने हम सबों को आश्वस्त किया था कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान यथोचित स्थान देश के दोनों महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। परंतु इस संबंध में जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी द्वारा दोनों महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई हैं। इससे भारत वर्ष के गौरवशाली इतिहास में इन महापुरुषों के बहुमूल्य योगदान को स्मरण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने से वंचित किया जा रहा है। इन लोगों ने बताया कि पूर्व में हम सभी ठाकुरगंज नगर एवं प्रखंडवासी मिलजुलकर छत्रपति शिवाजी महाराज की 19 जनवरी को जन्म जयंती एवं 03 अप्रैल को पुण्यतिथि तथा महाराणा प्रताप सिंह की 9 मई को जन्म जयंती एवं 19 जनवरी को पुण्यतिथि मनाते आ रहे थे। पर जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के उदासीनता के कारण अब तक इन महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। यदि एक माह के अंदर इन दोनों महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
वहीं जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के लाइजनिंग ऑफिसर अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 दिन पूर्व इन दोनों महापुरुषों की प्रतिमा बनाने के ऑर्डर दिए गए हैं। महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने हेतु संबंधित लोगों ने जगह भी चिन्हित कर रखा है। कारीगरों द्वारा प्रतिमा बन जाने के बाद स्थापित कर दी जाएगी।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply