Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छैतल पंचायत स्थित दिघली गांव में लगीं आग लाखों का नुक़सान,दमकल वाहन देरी से पहुंचा।

सारस न्यूज,ठाकुरगंज।

सारस न्यूज,ठाकुरगंज प्रखंड के छैतल पंचायत स्थित दिघली गांव में भीषण आग लग गई। यह आग एक घर में खाना बनाने के दौरान लगी और तेजी से फैल गई। देखते ही देखते कई घर जलकर राख हो गए। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग और ठाकुरगंज थाना को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से गांव के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया।इस हादसे में भारी नुकसान हुआ। कपड़े, बर्तन, अनाज, धान और मकई जलकर राख हो गए। कई पुआल के ढेर भी आग की चपेट में आ गए। सबसे अधिक नुकसान जमीन के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों के जलने से हुआ, जिससे प्रभावित परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आग बुझने के बाद ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचा। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *