• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिलाएं होगी संबल तो घर समाज होगा मजबूत: अनिल किशोरपुरिया।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

अपनी कुटीर के तहत महिला प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ रीगल रिसोर्सेस अब महिलाओं को बनाएगा आत्मनिर्भर ठाकुरगंज। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो घर को समाज ही नहीं बल्कि देश मजबूत होगा। आज विश्व में महिलाएं आर्थिक संबलता का उड़ान भर रही है। सोमवार को महिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए रीयल रिसोर्सेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल किशोर पुरिया ने यह बातें कही।

इसके पहले गलगलिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र की एक बच्ची ने फीता काटकर उद्घाटन किया। निदेशक मंडल के श्री अनिल किशोरपुरिया दीनबंधु महापात्रा, शीतल झुनझुनवाला, राजेश आर, पेडनेकर कंपनी के सीईओ साइकत चटर्जी जीएम राजेंद्र आचार्य, श्रुति किशोरपुरिया, कारण किशोरपुरिया और भातगांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री किशोर पुरिया ने कहा कि ठाकुरगंज और गलगलिया के सहयोग से कंपनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी जनकल्याण के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। सिर्फ आप लोगों का सहयोग मिलना चाहिए, करण किशोरपुरिया ने एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि महिलाएं घर संसार चलाने के लिए जितना बोझ ढोती है, उनके अंदर आत्मबल कि कोई कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें उनकी शक्तियों को जगाना है। हमारा एक प्रयास है कि यहां की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बने। केंद्र में महिलाओं को मुफ्त में सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर और इंग्लिश स्पोकन समेत कई चीजों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

समारोह को संबोधित करते हुए कारण किशोरपुरिया ने कहा कि अपनी कुटीर केंद्र का संचालन कोलकाता फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। अमेरिका से पढ़ाई कर लौटी सौम्या एवं महिमा अपनी नानी द्वारा संचालित फाउंडेशन को आगे लेकर जा रही है। देश के कई राज्यों में कोलकाता फाउंडेशन महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है। कार्यक्रम को निदेशक मंडल के सदस्यों के अलावा फाउंडेशन के अफरोज खातून, अस्मिता सरकार, ज्योति पोद्दार, संचालिका रिंकी कुमारी, अजमेरा खातून, रिया झा, शबाना आजमी और कुंती देवी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम समापन के बाद निदेशक मंडल ने सेंटर का मुआयना भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *