• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिला पदाधिकारी द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग को ग्रामीण पथों के आरेखन में अवस्थित अत्यावश्यक पुल निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन विभाग को भेजा गया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार के किशनगंज जिले में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा ग्रामीण पथों में आवश्यक पुलों के निर्माण की सूची की मांग की गई है। किशनगंज जिले के सभी ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं से पुल निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन विभाग को भेजने हेतु मांग की गई थी। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने सभी कार्यपालक अभियंताओं, ग्रामीण कार्य विभाग, किशनगंज को निर्देश दिया था कि शत प्रतिशत स्थलीय निरीक्षण कर विभाग को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन को तैयार करें।

कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल-1, किशनगंज (टेढ़ागाछ, कोचाधामन, बहादुरगंज, और किशनगंज) से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में किशनगंज जिले में 86 और कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल-2, किशनगंज (पोठिया, ठाकुरगंज, और दिघलबैंक) के द्वारा 37, कुल 123 पुलों के निर्माण हेतु विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है।

विभाग को उपलब्ध कराए गए इन पुलों में कुछ पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों के निर्माण का भी प्रस्ताव भेजा गया है। जिला पदाधिकारी, किशनगंज ने बताया कि इन पुलों के निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बहुत ही सुविधा होगी। विभाग को भेजी गई पुल निर्माण की सूची में माननीय स्थानीय जन प्रतिनिधियों और आम लोगों से प्राप्त सुझावों को भी शामिल किया गया है। विभाग से स्वीकृति प्राप्त होते ही पुल निर्माण के दिशा में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *