• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शहीदों की याद में प्रखंड मुख्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर से तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रखंड मुख्यालय परिसर से प्रारंभ होकर झांसी रानी चौक, एलआरपी चौक और दारुल उलूम चौक होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय परिसर में समाप्त हुई।

रैली का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख मुस्तरी जीनत ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती, नप कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान, उप प्रमुख मो. सलीम अख्तर, नगर वार्ड पार्षद बंटी सिन्हा, सभी पंचायत समिति सदस्य, मनरेगा सदस्य, आवास सहायक, और प्रखंड मुख्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शहीद सेनाओं के सम्मान में और उन्हें याद करने के उद्देश्य से यह तिरंगा रैली आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति की सीख मिलेगी और उनमें देश प्रेम की भावना जागृत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *