सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
25 अप्रेल 1809- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
25 अप्रेल 1900- आज के दिन ही संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का जन्म हुआ था।
25 अप्रेल 1905- आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला था।
25 अप्रेल 1969- आज के दिन ही भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म हुआ था।
25 अप्रेल 1982- आज ही के दिन दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई थी।
25 अप्रेल 1989- इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
25 अप्रेल 2000- आज के दिन ही भारतीय हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का निधन हुआ था।
25 अप्रेल 2005- आज ही के दिन भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का निधन हुआ था।
25 अप्रेल 2008- आज ही के दिन बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया था।
25 अप्रेल 2010 -भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी।
25 अप्रेल 2021- आज ही के दिन पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन हुआ था।
25 अप्रेल 2021- इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हो गई थी।