चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डेढ़ घंटे तक सांप काटने की नहीं मिली इंजेक्शन महिला की मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jul 17, 2021

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़।

मुंगेर :- बिहार के मुंगेर जिले में धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टर की लापरवाही से एक वृद्ध महिला की जान चली गई। मुंगेर के धरहरा में सांप काटने के बाद इलाज में हुई देरी के वजह से वृद्ध महिला की हुई मौत। परिजनों ने पीएचसी पे लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड स्थित मानगढ़ गांव के स्व: बोढन यादव की वृद्ध पत्नी कैली देवी को  घर मे काम करते वक्त जहरीले सांप ने डस लिया। जैसे ही घर वाले को इसका पता चला तुरंत उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचा। लेकिन अस्पताल कर्मी के द्वारा लापरवाही बरतते हुए लगभग डेढ़ घंटे तक सांप काटने की एंटी सुई नहीं मिली। इस बीच मरीज के हालात बिगड़ता देख आनन-फानन में इसे मुंगेर रेफर कर दिया गया। मुंगेर जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप हैं की अस्पताल में सांप काटने की सुई है, लेकिन उस सुई को स्वास्थ्य कर्मी ढूंढ नही सके परिणाम स्वरूप मरीज की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *