Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली।

शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके समाधि-स्थल वीर भूमि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं राहुल गांधी लंदन के दौरे पर हैं, जहां वह 23 मई को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘इंडिया एट 75’ पर बोलेंगे। अपने पिता की 31वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में बिताए समय को प्यार से याद किया है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी दिल्ली के वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
बताते चलें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनकी शादी 1968 में सोनिया गांधी से हुई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनकी दो संतान हैं। राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने। उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!