सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन के चलते कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रेकांग पियो -शिमला हाइवे के निकट दोपहर करीब 12:50PM बजे भूस्खलन हुआ, माना जा रहा है कि एक ट्रक, एक सरकारी बस और अन्य वाहन मलबे में दबे हुए हैं। शिमला जा रही बस में 40 लोग सवार थे, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लैंडस्लाइड की घटना को लेकर कहा है कि उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने को कहा है। एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है, जानकारी मिली है कि एक बस और एक कार इस भूस्खलन की चपेट में आई है। हादसे के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।
