• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

2 मार्च देश विदेश की महत्पूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

2 मार्च इतिहास की प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित।।

2 मार्च 1807 – अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास किया, जिससे देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी गई। इसे दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में अहम कदम माना जाता है।।

2 मार्च 1933 – भारतीय संगीत निर्देशक आनंदजी विरजी शाह का जन्म।।

2 मार्च 1949 – का दिन सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण नाइटिंगेल ऑफ इंडिया कहा गया। 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी के पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे।।

2 मार्च 1952 – भारतीय प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू को औपचारिक रूप से सिंदरी कारखाने के अमोनियम सल्फेट का उद्घाटन किया। यह पहली सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी थी।।

2 मार्च 1973 – भारतीय अभिनेत्री विद्या मालवदे का जन्म चक दे इंडिया’ में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय है।।

2 मार्च 1991- श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत।

2 मार्च 2008 –  पाकिस्तान के डेरा आदमखेल में स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ बल के गठन पर विचार के लिए बुलाई गई कबीलों के बुजुर्गों की बैठक में बम फटने से 42 लोगों की मौत और 58 घायल।

2 मार्च 2009 – चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 5 चरणों में 16 अप्रैल से 13 मई के बीच कराने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *