• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान से चालकों में मचा हड़कंप।

सारस न्यूज, अररिया।

एसपी अमित रंजन के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है, जिसमें बताया गया कि एसपी के निर्देश पर गुरुवार को जिले के सभी थानों द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन जब्त किए गए और कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया।

पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी। बिना कागजात के वाहनों को जब्त किया गया। बताया गया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति नियंत्रित रखने और वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की विशेष नजर बाइक पर तीन सवारों पर भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *