• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएँ।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

1 अगस्त: महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1 अगस्त 1914: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस पर आक्रमण।
  • 1 अगस्त 1995: हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
  • 1 अगस्त 2000: ईरान में महिलाओं को इमाम बनने का अधिकार मिला।
  • 1 अगस्त 2004: श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीता; सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
  • 1 अगस्त 2005: सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, उनके भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
  • 1 अगस्त 2006: जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
  • 1 अगस्त 2007: वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
  • 1 अगस्त 2008: अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1 अगस्त 1955: अरुण लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
  • 1 अगस्त 1939: गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1 अगस्त 1932: मीना कुमारी, फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 1 अगस्त 1924: फ्रैंक वोरेल, वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर।
  • 1 अगस्त 1924: शाह अब्दुल्ला, सऊदी अरब के राजा।
  • 1 अगस्त 1913: भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
  • 1 अगस्त 1910: मुहम्मद निसार, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1 अगस्त 1899: कमला नेहरू, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
  • 1 अगस्त 1882: पुरुषोत्तम दास टंडन, स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1 अगस्त 1869: हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।

1 अगस्त को निधन

  • 1 अगस्त 2020: अमर सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ (समाजवादी पार्टी)।
  • 1 अगस्त 2018: भीष्म नारायण सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ (असम और मेघालय के राज्यपाल)।
  • 1 अगस्त 2008: हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता।
  • 1 अगस्त 2001: बेगम ऐज़ाज़ रसूल, भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य।
  • 1 अगस्त 2000: अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
  • 1 अगस्त 1999: नीरद चन्द्र चौधरी, प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।
  • 1 अगस्त 1969: कांठे महाराज, भारत के प्रसिद्ध तबला वादकों में से एक।
  • 1 अगस्त 1920: बाल गंगाधर तिलक, विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता।
  • 1 अगस्त 1913: देवकीनन्दन खत्री, हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।
  • 1 अगस्त 1863: ज़िन्दाँ रानी, पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी।
  • 1 अगस्त 1591: उर्फ़ी शीराजी, मुग़ल दरबार के कवि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *